
शहीद महावीर पार्क सुधार समिति, शिवाजी काॅलोनी की स्थापना श्री श्याम नाथ शर्मा जी द्वारा वर्ष 2006 में की गई। समिति का मुख्य उद्देश्य स्वयं की स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ अन्य लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी था। श्री श्याम नाथ शर्मा जी एवं उनके साथियों ने मिलकर एकजुट होकर प्रतिबद्धता के साथ संकल्प लिया कि वे सुधार समिति बनाकर शिवाजी काॅलोनी के इस पार्क को हमेशा साफ-सुथरा रखेंगें, नये पौधे लगाएंगे एवं उनकी देखभाल करेंगें। यह प्रयास निरंतर चलता रहा। नगर निगम के अधिकारियों को भी हमेशा संपर्क में रखा गया ताकि सुधार कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न न हो। श्री श्याम नाथ शर्मा जी 81 वर्ष की उम्र में भी इन सेवा कार्यों को बखुबी निभा रहें हैं। स्वयं जल्दी उठते हैं और लगभग अपने 150 साथियों को सुबह योगा करवाते हैं। समिति द्वारा इन्नर व्हील क्लब के सहयोग से एक फिजियोथेरेपी सेंटर बनाया गया है जिसमें लोग नियमित रूप से अपना इलाज करवाते हैं। समिति के पदाधिकारिओं द्वारा प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस एवं योगा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। स्वास्थ्य शिविरों, रक्तदान शिविरों एवं अध्यात्मिक कथाओं का आयोजन भी होता रहता है। श्री श्याम नाथ शर्मा जी द्वारा सुधार समिति के साथ-साथ वाचनालय का भी संचालन किया जाता है जिसमें बुजुर्ग विभिन्न सार्थक कार्यों में अपना समय व्यतीत करते हैं।
