चौ. लखीराम अनाथालय की स्थापना 1991 में आर्य समाज की कमेटी प्रियवृत भट्ठे वालों के सहयोग से हुई। इस समय अनाथालय में 51 बड़े एवं 8 छोटे बच्चे रहते हैं। अब तक 2200 बच्चे अनाथालय के माध्यम से शिक्षित होकर विभिन्न पदांे पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अनाथालय में भी उनका सहयोग बना रहता है। अनाथालय में बच्चों की दिनचर्या नियमित रूप से चलती है। 2ः30 बजे तक विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के माध्यम से पढ़ाई करते हैं। गृहकार्य के बाद बच्चों को खेल इत्यादि गतिविधियों में शामिल किया जाता है। प्रत्येक समय में बच्चों के लिए शुद्ध भोजन की व्यवस्था रहती है। समाज के लोग समय-समय पर यहां अवलोकन के लिए आते हैं। आश्रम में बच्चे प्रशासन के माध्यम से पहुँचते हैं। आश्रम में एक पालना भी रखा गया है। श्री राजरूप राठी जी 2001 से अपनी सेवाएं अनाथाश्रम को दे रहे हैं।