
जनता कॉलोनी में जैन स्थानक, की स्थापना जैन समाज के लोगों द्वारा 15 अक्टूबर 1994 में की गई। साधु संतों की देखभाल के साथ-साथ यह स्थानक समाज सेवा के कार्यों में भी अग्रणीय भूमिका निभाता है। स्थानक अध्यात्म के साथ-साथ सेवा कार्यों पर भी बल देता है। स्थानक के प्रधान श्री श्यामलाल जैन जी एवं श्री नरेश जैन जी विभिन्न सेवा कार्यों में जुटे रहते हैं। स्थानक में एक डिस्पेंसरी भी चल रही है। जिसमें 25 से 30 मरीज प्रतिदिन अपना इलाज करवाते हैं। स्थानक में आवश्यता अनुसार निःशुल्क स्वास्थय जाँच शिविर भी लगाए जाते हैं। जिसमें लोगों को दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाती हैं। इसी प्रकार रक्तदान शिविरों का भी आयोजन किया जाता है। स्थानक के हॉल का प्रयोग इन सेवा कार्यों के लिए किया जाता है। स्थानक के सदस्य शहर के विभिन्न संस्थाओ से जुड़कर सेवा कार्यों में अपना योगदान देते रहते हैं।
