
लाडो फाउंडेशन की शुरूआत 2009 में श्री प्रवीन फौगाट जी द्वारा की गई। संस्था का नाम श्री प्रवीन फौगाट जी द्वारा अपनी बेटी लाडो (हर्षिता) के नाम पर रखा गया। पौधारोपण, रक्तदान शिविरों का आयोजन एवं प्याऊ लगवाने का काम यह संस्था निरंतर रूप से करती आ रही है। श्री प्रवीन फौगाट जी खुद के खर्चे से संस्था को चला रहे हैं। खुद की जगह भी इन्होंने प्याऊ लगवाने में लगाई हुई है। परिवार का सहयोग भी श्री प्रवीन फौगाट जी को इस सेवाकार्य में भरपूर मिला तभी वह इस सेवाकार्य को संचालित कर सके।
