
मानव सेवा संघ का मुख्यालय वृंदावन में स्थित है। श्री गोबिंद राम सिंघल जी के प्रयासों से आज से 27 वर्ष पहले मानव सेवा संघ की एक शाखा की स्थापना वैश्य कॉलेज रोड़ के नजदीक जनता कॉलोनी में की गई। यहां जरूरतमंद लोगों के लिए एक हस्पताल संचालित किया गया है। हस्पताल में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं रोगियों को दी जाती है। मानव सेवा संघ ऐसा संघ है एक एसी संस्था जिसकी शुरूआत ही मानव जाति की पीड़ा हरने के लिए की गई। शुरूआत में रेलवे स्टेशन पर प्यासे यात्रियों को पानी पिलाना, ट्रैफिक व्यवस्था को बनाने में सहयोग करना, असहाय महिलाओं को विभिन्न उपकरण देकर स्वावलंबी बनाने के कार्य किए गए। श्री गोबिंद राम सिंघल जी द्वारा प्रत्येक स्कूल में जाकर विभिन्न कहानियों के माध्यम से बच्चों में संस्कार भरे जाते हैं ताकि आने वाली पीढ़ी संस्कारवान हो। अब तक श्री गोबिंद राम सिंघल जी लगभग 2.5 लाख बच्चों को अपनी कक्षाएं दे चुके हैं। प्राकृतिक आपदाओं में भी मानव सेवा संघ ने अपना हर संभव योगदान दिया है। श्री गोबिंद राम सिंघल जी समय-समय पर शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को एकजुट करने के उद्देश्य से एक मंच पर लाने का कार्य करते रहते हैं।
