मेरा झंडा, मेरी शान अभियान की शुरूआत श्री सुंदर जेटली जी द्वारा 15 अगस्त, 2022 को की गई। 15 अगस्त, 2022 से पूर्व देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। लोगों ने अपने घरों में तिरंगा लगाया भी लेकिन इसकी देख-रेख को नजरअंदाज किया। हजारों झंडे सड़कों पर, घरों की छतों पर, बिखरे हुए नजर आए। श्री सुंदर जेटली जी द्वारा इस बात को समझा गया कि यह देश की अखंडता के लिए एवं देश के सम्मान के लिए सही नहीं है। लोगों को समझाने के साथ-साथ अब तक 8380 झंडों को छवकंस अधिकारी नगर निगम के माध्यम से सम्मानपूर्वक निष्पादित करवाया जा चुका है। 437 घरों को अपने घर पर लगे झंडे के बारे में बताया गया है कि इस झंडे को समय रहते संभाल ले अन्यथा यह फटकर गिर सकता है। श्री सुंदर जेटली जी अब तक स्वयं 149 बार रक्तदान भी कर चुके हैं और प्रत्येक रक्तदान शिविर में सुंदर जेटली जी की सेवाएं बनी रहती हैं। अपने मोहल्ले को स्वच्छ एक सुंदर बनाने में भी श्री सुंदर जेटली जी का अहम योगदान रहता है। आसपास की स्ट्रीट लाइट प्रबंधन को भी ये अच्छे से संभालते हैं। मेरा झंडा, मेरी शान संस्था के माध्यम से लोगों से जुड़ने का आह्वान भी करते हैं।