PGI रोहतक का Ward No. 33 किसी सेवा संस्था से कम नहीं है। डॉ. प्रवीण मल्होत्रा जी ने अपने संघर्ष भरे जीवन से इसको स्थापित किया है। इनके द्वारा 2010 में इस Ward को स्थापित किया गया। तब से लेकर अब तक डॉ. प्रवीण मल्होत्रा जी ही विभागाध्यक्ष रहे हैं। काले पीलिये नामक गंभीर बीमारी जिसका खर्च लगभग 6 से 8 लाख रूपये तक आता था। इनकी रिसर्च एवं मेहनत के दम पर आज PGI में निःशुल्क हो चुका है। इनकी एवं इनकी टीम के संघर्ष एवं मेहनत के दम पर लाखों गरीब लोगों को सहारा मिला है। डॉ. प्रवीण मल्होत्रा जी विश्व के पहले ऐसे चिकित्सक हैं जिन्होंने अपने हाथों से 37000 Endoscopy की है। विभाग में 48000 FibroScan हो चुका है। इन टेस्ट को भी करवाने का खर्चा बहुत ज़्यादा आया करता था लेकिन इनके प्रयासों से आज ये टेस्ट निःशुल्क हैं। प्रतिदिन 200 से 300 OPD डॉ. प्रवीण मल्होत्रा जी खुद देखते हैं। इनका विभाग व विभाग के सभी कर्मचारी ऊपर से नीचे तक काले पीलिये के विरूद्ध एक जंग लड़ रहे हैं। MTFC Organisation के सभी 700 बच्चों को इन्होंने स्वास्थ्य के लिए गोद लिया हुआ है। संस्था में हर बच्चा शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य का लाभ ले पा रहा है तो इसका पूरा श्रेय डॉ. प्रवीण मल्होत्रा जी को जाता है।