
कमलेश सेवार्थ फाउंडेशन की शुरूआत श्री भारत भूषण जी द्वारा अपनी माता जी के नाम पर की गई। सबसे पहले इनकी धर्मपत्नी श्रीमती इंदू जी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करती थी यह सिलसिला 2021 से चल रहा था। 2023 में इस सेवा कार्य को कमलेश सेवार्थ फाउंडेशन के नाम से विधिवत रूप से चलाया जाने लगा। अब तक संस्था 12 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 600 रक्त यूनिट एकत्रित कर चुकी है। 7 नेत्रदान शिविर भी आयोजित किए गए हैं। संस्था के संस्थापक श्री भारत भूषण जी स्वंय 82 बार रक्तदान कर चुके हैं। अंगदान को लेकर लोगों को जागरूक करते हैं। अंगदान को लेकर लोगों को जागरूक करते हैं। आपातकाल के 180 मरीजों को रक्तदान करवा चुके हैं। कमलेश सेवार्थ फाउंडेशन जिले की प्रत्येक संस्था के साथ जुड़कर कार्य कर रही है। श्री भारत भूषण जी हम और आप सोशल वेलवेयर सोसायटी के संस्थापक सदस्य भी रहे हैं। श्री भारत भूषण जी का व्यवसाय Garments का है इनकी Shop गांधी कैम्प में स्थित है। Shop का नाम B+ इन्होंने रखा है। यह दर्शाता है कि लक्ष्य को केंद्रित करके ही कार्य को सार्थक कर सकते हैं। अपने शिविरों में संस्था बच्चों को भी भागीदारी का अवसर प्रदान करती है। जिसमें बच्चे चित्रकला, लिखाई इत्यादि गतिविधियों में भाग लेते हैं।
