
श्री श्याम सर्व सेवा संस्थान, रोहतक की स्थापना श्रीमती नीलम बंसल जी द्वारा 2025 में की गई। आज यह संस्था विभिन्न सेवा कार्यों में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दे पा रही है। गरीब लड़कियों की शादी करवाना। विधवाओं के राशन की व्यवस्था करना एवं खाटू श्याम यात्रा के लिए लोगों को लेकर जाना संस्थान के मुख्य कार्य हैं। कोरोना काल के समय श्रीमती नीलम बंसल जी द्वारा जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क पढ़ाया जाता था। अपने पढ़ाए हुए बच्चों को इन्होंने जन सेवा संस्थान एवं डज्थ्ब् व्तहंदपेंजपवद में दाखिल करवाया। विभिन्न अवसरों पर श्री श्याम सर्व सेवा संस्थान द्वारा डज्थ्ब् व्तहंदपेंजपवद के बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है। संस्थान द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर भी लगाए जाते हैं। संस्थान की संस्थापक श्रीमती नीलम बंसल जी प्रत्येक संस्था के साथ जुड़कर अपनी सेवाएं देती हैं। श्री श्याम सर्व सेवा संस्थान की इस पहल को नारी शक्ति के रूप में भी देखा जा सकता है। श्रीमती नीलम बंसल जी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं जो अपने गृहस्थ जीवन के साथ-साथ पूरी तन्मयता के साथ जुटी रहती है।
