अभिनव टोली की शुरूआत विधिवत रूप से 12 सितंबर 2015 को श्री जगदीप जी एवं इनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता जी द्वारा स्थापना की गई। विचार था ऐसे बच्चों को शिक्षित करना जो गली-मोहल्लों में घूमते हैं और कूड़ा बिनते हैं और शिक्षा से वंचित हैं। संस्था की शुरूआत से पहले श्री जगदीप जी एवं इनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता जी गांधी कैम्प स्थित महिला आश्रम में विधवाओं के बच्चों को शिक्षित करते थे। अब तक संस्था 3000 बच्चों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शिक्षा से जोड़ चुकी है। नाटक, नृत्य, चिमकला, संगीत के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि पैदा की जाती है। कोरोना में भी अभिनव टोली के सदस्यों ने घर-घर जाकर भोजन एवं दवाइयां उपलब्ध करवाने को कार्य किया गया। लड़कियों को स्वावलंबी बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण भी दिया जाता है। आज संस्था में पढ़े बच्चे संस्था के सेवा कार्य में अपना हर संभव योगदान दे रहे हैं। संस्था के बच्चे विभिन्न स्थानों पर अपनी नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से अपनी कला को प्रदर्शित करते हैं। श्री जगदीप जी एवं श्रीमती सुनीता जी के प्रयासों को समाज ने बहुत सराहना भी दी है।