
हम और आप सोशल वेलफेयर सोसायटी की स्थापना 10 जनवरी 2018 को की गई संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि रक्त की वजह से किसी की भी जान न जाए। संस्था के शुरूआती सदस्यों ने देखा कि जिनको रक्तदान की आवश्यकता है वे लोग भी हैं और वे लोग भी हैं जो रक्तदान करना चाहते हैं लेकिन कमी है ऐसे मंच की जहां पर लोग मिल सके इसलिए हम और आप नाम की एक संस्था खड़ी की गई जिसमें रक्तदान लेना और देना सुगम हो सके। अब तक हम और आप सोशल वेलफेयर सोसायटी लगभग 250 रक्तदान शिविर लगाकर समाज की सेवा कर चुकी है। इन शिविरों के माध्यम से 20000 रक्त यूनिट एकत्रित किया जा चुका है। रक्तदान को लेकर संस्था का प्रत्येक सदस्य गंभीर रहता है। आपातकाल में भी संस्था द्वारा लोगों को रक्त मुहैया करवाया जाता है। थैलेसिमिया के बच्चों को रक्त नियमित रूप से मिलता रहे इसके लिए संस्था हमेशा प्रयासरत रहती है। रक्तदान एवं थैलेसीमिया की बीमारी की रोकथाम जैसे अनेकों जागरूकता कार्यक्रम करती आ रही है। संस्था ने प्लास्टिक की रोकथाम के लिए एक बर्तन बैंक भी बनाया है जिसमें लोगों को अपने कार्यक्रम सम्पन्न करने के लिए बर्तनों को प्रयोग के लिए दिया जाता है। अपने सेवा कार्यों के लिए हम और आप सोशल वेलफेयर सोसायटी विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी हो चुकी है।
