
लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ की स्थापना 14 जनवरीए 2007 को डॉ जगदीश मलिक जी द्वारा की गई। एक विचार कितने बेजुबान जीवों का जीवन बन गया। आज 1500 पशु इस संस्थान में रहते हैं। 19 सालों में हज़ारों पीड़ित पशु यहाँ से ठीक हुए हैं। संस्था का मुख्यालय दिल्ली बाई पास के नजदीक आईण् जीण् अॉफिस के सामने है। संस्था की तीन और शाखाएँ भी हैं। एक शाखा निडाना रोड़ स्थित बहु अकबरपुर गाँव में है। यहाँ 2 एकड़ जगह पर पशुओं को रखा जाता है। यह जगह श्री कर्मवीर बल्हारा जी द्वारा दान दी गई है। दूसरी शाखा इसी गाँव में मोखरा रोड़ पर है। एक शाखा सनसिटी सैक्टर . 36 में है। 11 लोगों की कमेटी इस महान सेवाकार्यों को संचालित कर रही है। प्रत्येक महीने के पहले रविवार को हवन का आयोजन किया जाता है। संस्था के पास 6 पशु वाहन हैं जिनके माध्यम से देश भर के पीड़ित पशु इस संस्थान में आश्रय पाते हैं। मात्र एक फोन पर संस्था के सदस्य बताई हुई जगह पर पहुँच जाते हैं और पीड़ित पशुओं को संस्थान में लाते हैं। प्रत्येक पशु की पीड़ा का हर संभव इलाज किया जाता है।
