सति भाई साईं दास सेवा दल, रोहतक की शुरूआत श्री नरेश आनंद जी द्वारा 1988 में की गई। संस्था का मुख्यालय गोहाना रोड़ पर स्थित है। दल की शुरूआत टिकाना सति भाई साईं दास कलानौर गद्दीनशीन 1008 महंत सतीश दास जी के आशीर्वाद से की गई। दल के शुरूआती सेवा कार्य विभिन्न स्थानों पर प्याऊ स्थापित करने थे। शुरूआत में रेलवे स्टेशन रोहतक पर खारा पानी आता था। मीठे पानी की सर्वप्रथम व्यवस्था सति भाई साईं दास सेवा दल, रोहतक द्वारा की गई। आज दल द्वारा रोहतक के विभिन्न स्थानों पर 75 प्याऊ स्थापित हैं। 11 पानी के टैंकरों के माध्यम से भी जल सेवा प्रदान की जाती है। जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करवाना भी दल का प्रमुख कार्य है। इसकी शुरूआत दशहरे उत्सव पर लगे लंगर से की गई। आज च्ळप्डै त्व्भ्ज्।ज्ञ में भण्डारा सेवा नियमित रूप से चलता है। यहां प्रतिदिन 700 लोग भोजन करते हैं। जो रोगी दूर-दूर से इलाज करवाने त्व्भ्ज्।ज्ञ च्ळप् में आते हैं। प्राकृतिक आपदाओं में भी सति भाई साईं दास सेवा दल अपनी अग्रणीय भूमिका निभाता आ रहा है। कोरोना के समय में भी दल द्वारा 30,000 लोगों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध करवाया जाता था। डज्थ्ब् व्तहंदपेंजपवद में भी भोजन की व्यवस्था दल द्वारा की जाती है। इंसानों के साथ-साथ पशुओं की भोजन सेवा में भी यह दल अग्रणीय भूमिका निभा रहा हैं। यह बंदरों, गाय, श्वानों की भोजन व्यवस्था के लिए विभिन्न कार्य करता है। दल द्वारा शहर में 3 निःशुल्क एम्बुलैंस चलती हैं। एक शव वाहन भी दल के पास है जो परिवारों को उपलब्ध करवाये जाते हैं।