
माँ दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट की स्थापना श्री तस्वीर हुड्डा जी द्वारा अपनी स्वर्गीय माता जी के नाम पर गाँव सांघी में की गई। अब तक ट्रस्ट 400 रक्तदान शिविर, 112 स्वास्थ्य जाँच शिविर एवं 74 दंत चिकित्सक शिविर लगा चुका है। ट्रस्ट के अधिकतर शिविर रोहतक के नए बस अण्डे पर लग चुके हैं एक ऐसा स्थान जहां पर लोगों को रुकने तक की फुर्सत नहीं होती, परंतु ट्रस्ट के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर लोग रक्तदान करते भी हैं और करवाते हैं। श्री तस्वीर हुड्डा जी के सुपुत्र श्री नवनीत हुड्डा भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। श्री नवनीत हुड्डा कोरोना के समय वैक्सीन के परीक्षण में सहयोग करने वाले पहले स्वयंसेवक भी थे। आपातकाल के समय लोगों को रक्त उपलब्ध करवाने में नवनीत बहुत बड़ी भूमिका अदा करते हैं। पूरा परिवार रक्तदानी परिवार है। श्री तस्वीर हुड्डा जी अब तक स्वयं 105 बार, बेटा नवनीत 44 बार, बड़ा बेटा नवीन हुड्डा 34 बार, तरस्वीर हुड्डा जी की धर्मपत्नी जी श्रीमती शीला देवी हुड्डा जी 17 बार एवं पुत्रवधू श्रीमती कोनिका हुड्डा जी 6 बार रक्तदान कर चुके हैं। ट्रस्ट के माध्यम से अब तक 34662 यूनिट रक्त एकत्रित करके विभिन्न ब्लड बैंकों में जमा करवाऐ जा चुके हैं। प्राकृतिक आपदा में भी ट्रस्ट अपना हर संभव सहयोग देता है। ट्रस्ट द्वारा गाँव सांघी में श्री राजेश जैन जी की माता-पिता श्री बिमल प्रसाद जैन एवं श्रीमती सुशीला देवी जैन के नाम से निःशुल्क फिजियोथेरेपी सेंटर स्थापित किया गया है। जिसमें प्रत्येक रविवार को शिविर का आयोजन होता है। अब तक ट्रस्ट विभिन्न माध्यमों से 374 लोंगों की आँखों के ऑपरेशन करवा चुके हैं। कावड़ सेवा में भी ट्रस्ट अपनी अग्रणीय भूमिका निभाता है।
